नीतीश-चिराग विवाद पर भाजपा ने पल्ला झाड़ा

0

पटना, 21 अगस्त (हि स)।  बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही दलों में पार्टियों में आपसी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लोजपा नेता चिराग पासवान एग्रेसिव मुड में नीतीश कुमार को लगातार हमला बोल रहे हैं। जदयू और लोजपा की लड़ाई में भाजपा पूरे तरीके से पल्ला झाड़ रही है। नीतीश और चिराग की लड़ाई के सवाल पर भाजपा नेता चुप रहने में अपनी भलाई समझ रहे हैं और नीतीश-चिराग के आपसी विवाद में भाजपा कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल से जब पूछा गया कि भाजपा क्यों नहीं दोनों दल के बीच समझौता करा रही ? इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वह भाजपा के अध्यक्ष हैं ना कि जदयू और लोजपा के और इसके बाद अपनी बात बदलकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं जदयू की ओर से भी लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर तीखे हमले किये गये है। पिछले दिनों जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के उर्जा मंत्री  ने तो यहां तक कह डाला था कि चिराग राजनीति में अभी बच्चे है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *