सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगे बेयर ग्रिल्स, इस दिन प्रसारित होगा शो

0

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इनटू द वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे। ये शो डिस्कवरी पर 11 और 14 सितंबर को रात 8 बजे प्रसारित होगा जिसमें अक्षय कुमार खतरों से खेलते नजर आएंगे। अक्षय कुमार इस शो को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘आप सोच रहे हैं कि मैं पागल हूं, लेकिन सिर्फ पागल ही जंगलों में जाते हैं।’
वहीं बेयर ग्रिल्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘जीवन एक एडवेंचर है, जिसे साहस से बेहतर तरीके से जिया जा सकता है। और यहां कुछ बेहतर (पागल) साथी हैं, जो महान हैं।’ बेयर ग्रिल्स ने अपने इस पोस्ट में अक्षय कुमार को टैग किया है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स जंगलों में खतरनाक जानवरों से बचते हुए बहादुरी से इसका सामना करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले इस शो में बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल फैंस शो में अक्षय कुमार को देखने के लिए काफी एक्ससाइटेड है और शो का इन्तजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *