सरकार ने 1.22 करोड़ केसीसी के लिए 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा के साथ दी स्वीकृति

0

नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। कोरोना महामारी के कारण उपजे हालात में कृषि क्षेत्र को बचाने के प्रयासों के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए किसानों को रियायती ऋण मुहैया कराने के लिए मौजूदा समय में एक विशेष परिपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा के साथ स्‍वीकृति दी गई है।
इस अभियान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और कृषि क्षेत्र के विकास की गति तेज करने में काफी मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार ने 17 अगस्त तक 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा के साथ स्‍वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने ‘आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज’ के एक हिस्से के रूप में 2 लाख करोड़ रुपये के रियायती ऋण का प्रावधान या व्‍यवस्‍था करने की घोषणा की थी, जिससे मछुआरों और डेयरी किसानों सहित 2.5 करोड़ किसानों के लाभान्वित होने की आशा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *