देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ

0

पिछले 24 घंटों में आए 69,652 नए मामले, 977 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 20 अगस्त (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 652 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 28, 36, 926 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 977 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 53,866 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,86,395 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में 58794 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से अबतक 20,96,665 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 73.90 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में किए गए रिकॉर्ड 9 लाख कोरोना टेस्ट
देश में कोरोना की जांच के लिए किए जाने वाले टेस्ट की संख्या 9 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की स्क्रीनिंग के लिए 9,18,470 लाख टेस्ट किए गए। यह एक दिन में किए जाने वाला अब तक सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं, राहत की बात है कि पॉजिटिविटी दर यानि कोरोना मरीजों की संख्या सामने आने की दर घटी है। पिछले हफ्ते यह दर 8.84 फीसदी थी, जो अब घटकर 8.81 प्रतिशत हो गई है। वहीं, देश में अबतक कुल तीन करोड़ 26 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *