सेना विद्रोह के बाद माली के राष्ट्रपति कीता ने दिया इस्तीफा

0

नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सेना के विद्रोह के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की है। है। उन्होंने प्रधानमंत्री बाउबो सिसे की सरकार और नेशनल एसेंबली के अंत की घोषणा भी की है।

 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कीता ने घोषणा करते हुए कहा कि वह तत्काल प्रभाव से वह अपनी सेवाएं को रद्द करते हैं और सरकार और नेशनल असेंबली के अंत की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि वो सत्ता में बने रहने के लिए खून खराबा नहीं चाहते हैं। दरअसल कीता और माली के प्रधानमंत्री सीजे को बमाकों के पास मंगलवार को विद्रोही सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया था। इकोनॉमिक कम्यूमिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स, द अफ्रीकन यूनियन, यूरोपीयन यूनियन और संयुक्त राष्ट्र ने विद्रोही सैनिकों के द्वारा केइटा की गिरफ्तारी की निंदा की है।

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव माली में मौजूदा हालातों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। वह माली के विद्रोही सैनिकों के द्वारा राष्ट्रपति कीता और प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की निंदा भी करते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *