गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मेघालय तबादला

0

भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार



नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को गोवा के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक को मेघालय स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने गोवा की अतिरिक्त जिम्‍मेदारी महाराष्‍ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी को सौंप दी।
राष्‍ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा कि गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मेघालय के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।
वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने कर्तव्यों के अलावा गोवा के राज्यपाल के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।
बयान में कहा गया है कि यह नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तिथियों से प्रभावी होंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *