फराज फातमी, महेश्वर यादव और प्रेमा चौधरी राजद से छह साल के लिए निष्कासित

0

राजद सुप्रीमो लालू के कहने पर तीनों को पार्टी से निकाला गयातीनों विधायक पार्टी से नाराज चल रहे थे और उनका राजद से निकाला जाना तय माना जा रहा था



पटना, 16 अगस्त (हि.स.)। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर तीन विधायकों पातेपुर से प्रेमा चौधरी, गायघाट से महेश्वर यादव और केवटी से फराज फातमी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। तीनों विधायकों पर पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने का आरोप है।

फराज फातमी पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे हैं। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री एमए फातमी ने तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ले ली थी। उनके पार्टी छोड़ने के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि बेटे फराज भी जल्द राजद छोड़ देंगे। गायघाट विधायक महेश्वर यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। पार्टी के अंदर कई बार वे आवाज भी उठा चुके थे। यह तय था कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पातेपुर की विधायक प्रेमा चौधरी का भी राजद छोड़ना तय माना जा रहा था। इसी साल जनवरी में बने मानव श्रृंखला में वह शामिल हुई थीं। मानव श्रृंखला में शामिल होने पर राजद ने आपत्ति भी जताई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *