शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, कहा- कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे

0

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को खुद शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और कहा, ‘मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।’
उन्होंने कोरोना संक्रमण से लड़ने में उनकी मदद करने वाले और उनका उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह की कोविड-19 जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। साथ ही संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की सलाह दी थी। उसके बाद डक्टरों की सलाह पर शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *