कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी के निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
दरअसल, आज शाम एक टीवी चैनल पर डिबेट के बाद जब वो घर गए तो वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *