जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

0

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उप राज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद सिन्हा की राष्ट्रपति कोविंद से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राष्ट्रपति ने संविधान की एक प्रति भी उन्हें भेंट की है।
उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को नया उप राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अगले ही दिन मनोज सिन्हा ने उप राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *