छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 483 नए मरीज, 6 की मौत

0

रायपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में गुरुवार देर रात तक कोरोना ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देर रात तक 483 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। 8:30 बजे जारी बुलेटिन में 395 मरीज मिले थे, जिसमे रायपुर से 174 मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी बुलेटिन में 88 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। रात 11 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार बिलासपुर से 28, बस्तर से 22, रायपुर से 19, कोंडागांव से 9, कांकेर से 8 और सुकमा से 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह गुरुवार को कुल 483 मरीजों की पहचान हुई है। वहीं आज 217 मरीज डिस्चार्ज हुए है। 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिसमे 3 रायपुर से हैं। रायपुर के फाफाडीह में एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, टिकरापारा में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीँ गुढ़ियारी में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। साथ ही अन्य 3 मातें राजनांदगांव, महासमुंद व जांजगीर से हुई है। अब तक कुल 77 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब 2767 मामले है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। वहीँ 8088 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुँच चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *