छत्तीसगढ़ : पिछले 24 घंटे में मिले 295 नए कोरोना, देर रात 90 मामले आये सामने

0

रायपुर, 06 अगस्‍त (ह‍ि.स.)। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार रात्र‍ि 11 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी।
जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में देर रात 90 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बुधवार को ही प्रदेश में 205 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 295 हो गई है। वहीं, 258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। आज मिले कुल 295 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10497 हो गई है। इनमें से 7871 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2555 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 71 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *