राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों के स्वरूप, कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते: राहुल

0

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम को सर्वोत्तम मानवीय गुणों के स्वरूप बताया है। भूमि पूजन कार्यक्रम पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम मन में बसी मानवता की मूल भावना हैं। वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।
राहुल गांधी ने अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *