अवसरवाद की उपज है कांग्रेस नेताओं का राम राम: प्रो. राकेश सिन्हा

0

बेगूसराय, 05 अगस्त (हि.स.)। आज करीब पांच सौ वर्षों के वनवास के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हो रहा है। प्रियंका गांधी ने भी राम के शरण में जाने की बात कही है तो राज्यसभा सांसद और राष्ट्रवादी विचारक प्रो. राकेश सिन्हा ने इस पर जोरदार हमला किया है।
प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अवसरवाद का पर्याय है। शाहबानो से राम मंदिर शिलान्यास तक देश ने यहीं देखा। इसलिए आज प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं का राम राम उसी अवसरवाद की उपज नहीं है यह लोग कैसे नहीं माने? हिन्दू आतंकवाद का प्रोजेक्ट चलाने वाले और राम मंदिर आंदोलन को सांप्रदायिक कहने वाले आज राम राम कर रहे हैं। बदलाव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं की आत्मा में है या राजनीतिक नियत में? दो अक्षरों राम, से ही भारत परिभाषित हो जाता है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने भी साकेत में कहा है कि राम तुम्हारा चरित्र स्वयं ही काव्य है‌।
प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि चिंता मत कीजिए डॉ. हेडगेवार का मंत्र ‘संगठन के लिए संगठन’ आने वाले समय में कांग्रेस और सीपीआई ही नहीं ओवैसद्दीन ओवैसी के भी पार्टी को अखंड भारत का मानचित्र और वीर सावरकर जी का चित्र लगाने के लिए बाध्य कर देगा। भारत की सांस्कतिक संप्रभुता पुनर्स्थापित होने के दौर में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *