सुशांत के पिता ने किया बड़ा खुलासा

0

कहा, 25 फरवरी को ही सुशांत की जान को खतरे की जानकारी दे दी थी मुंबई पुलिस कोमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जताया आभार  



पटना 3 अगस्त (हि.स.) । बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सोमवार को एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई और बिहार पुलिस के बीच जो मामला फंसा हुआ है, उसे देखते हुए केके सिंह ने जो खुलासा किया है वह बेहद महत्वपूर्ण है। सुशांत के पिता ने कहा है कि उनके बेटे की जान को खतरा था और इस बात की आशंका उन्होंने 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस से जताई थी।

सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि उनके बेटे की जान को खतरा था। इस बात की आशंका जताने के बावजूद मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया। 40 दिन तक मुंबई पुलिस उनकी तरफ से दी गई जानकारी को दबाए बैठे रही और अब जब बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है तो उसमें रुकावट डाल रही है। केके सिंह ने पूछा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को आखिर जांच क्यों नहीं करने दे रही है? सुशांत के पिता ने कहा है कि जब मुंबई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब आखिरकार उन्होंने पटना पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है। अब पटना पुलिस जब मामले की जांच सही तरीके से कर रही है तो उसे रोका जा रहा है। केके सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा का आभार जताया है। उनके पिता ने कहा है कि बिहार सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रही है लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *