ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का भारत में होगा फेस- 2 और फेस-3 का ट्रायल

0

नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना से बचाव के लिए तैयार वैक्सीन का फैस-2 और फेस-3 का ट्रायल भारत में शुरू किया जाएगा। इस संबंध में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को अनुमति दे दी है। इससे वैक्सीन बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण का मानव ट्रायल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पूरा कर लिया है। अब वैक्सीन का परीक्षण दूसरे और तीसरे चरण में है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब पूणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन के अंतिम चरण के फेस-2 और 3 के ट्रायल कर सकेगी। इससे वैक्सीन के विकास को गति मिलेगी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *