दिल्ली में डीजल की कीमतें में बड़ी गिरावट, 8 रुपये की आयी कमी

0

नई दिल्ली 31 जुलाई (हि.स.)। कच्चे तेल की मांग में सुस्ती बने रहने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली को छोड़कर बाकि सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कल वाले ही लागू किए गए हैं।

कल दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने वैट घटाने का फैसला किया है। जिससे दिल्ली में डीजल की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। केजरीवाल सरकार ने वैट 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया। जिससे डीजल की कीमत में सीधे 8 रुपये की कमी आ गई।

वैट घटने से दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल एक बार फिर से सस्ता हो गया। इससे पहले तक दिल्ली ही एक ऐसा शहर था, जहां पर पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा था। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 73.56 रुपये प्रति लीटर है।

अब बात अगर देश के अन्य शहरों की करें तो आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की कीमत पर नजर डलें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 77.04, 80.11 और 78.86 रुपये है।

जुलाई के महीने में अब तक तेल कंपनिया डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं। इन 10 दिनों में डीजल 1.60 रुपये महंगा हो गया है.।वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर. लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *