सुशांत सिंह के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई कैविएट

0

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए लगाई है याचिका  



नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। अभिनेता सुशांत सिंह के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद कैविएट याचिका दायर की है। सुशांत सिंह के पिता ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिना उनका पक्ष सुने कोई फैसला न सुनाया जाए।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील सतीश मानशिंदे ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि मुंबई में पहले से जांच चल रही है। एक ही घटना की दो जगह जांच नहीं हो सकती। सुशांत सिंह के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती को सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने और उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का आरोप लगाया है। सुशांत की खुदकुशी के बाद मुंबई में भी जांच चल रही है। मुंबई पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *