देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 15 लाख के पार

0

अबतक 9 लाख 52 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं स्वस्थरिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 64.23 प्रतिशत



नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 15 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47 हजार 704 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 14,85,157 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 654 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 33,425 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,96,988 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 35,176 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 9,52,744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 64.23 प्रतिशत हो गया है।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या इस प्रकार से है-
अंडमान और निकोबार- 192, आंध्रप्रदेश में 51701, अरुणाचल प्रदेश-662, असम-8088, बिहार-13461,चंडीगढ़-321, छत्तीसगढ़-2529, दिल्ली- 10994, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 380, गोवा1673, गुजरात-13146, हरियाणा- 6684, हिमाचल प्रदेश- 1040, झारखंड- 4824, कर्नाटक- 61827 , केरल-9619, मध्यप्रदेश-7978, महाराष्ट्र-147896, मणिपुर-690, मिजोरम-547, मेघालय-191, नगालैंड-811,ओडिशा-9371,पुदुचेरी-1109,पंजाब-4378, राजस्थान-10124,सिक्किम-380, तमिलनाडु-54896, तेलंगाना- 13753, त्रिपुरा-1565, जम्मू और कश्मीर-7667, लद्दाख-236, उत्तरप्रदेश में 26,204, उत्तराखंड-2587, पश्चिम बंगाल- 19502 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *