छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल 45 मौत, 367 नए मरीज मिले

0

रायपुर, 28  जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 367 नए मरीज मिले हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7980 पर पहुंच गई है। 45 मौतें हो चुकी हैं और 2763 सक्रिय मरीज है। अभी तक 5172 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में रायपुर जिला से 179, बिलासपुर से 72, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदा बाजार से 14, रायगढ़ से 6, महासमुंद से 5, बेमेतरा एवं गरियाबंद से चार- चार, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बस्तर, कांकेर और बालोद से दो-दो  तथा कबीरधाम और सरगुजा से एक-एक नए मरीज मिले हैं। रायपुर शदाणी दरबार दरबार के एक 50 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर के मस्तूरी निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई। दोनों कोरोना पॉजिटिव  थे। बिलासपुर केंद्रीय जेल में संक्रमण पहुंच चुका है। यहां 26 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आरंग थाना में पांच कर्मी संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *