अब आपके कस्बे का मौसम बताएगा मौसम मोबाइल ऐप

0

विज्ञान व प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लॉन्च किया मौसम मोबाइल एप पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के 14वीं स्थापना दिवस के मौके पर किया एप की शुरुआत 



नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। यह ऐप देशभर के 800 स्थानों केे मौसम का हाल बताएगा। ऐप मौसम की सटीक जानकारी देने के साथ शहर का तापमान,  सूरज के उदय और अस्त का समय भी बताएगा। समय समय पर मौसम के बिगड़े मिजाज की चेतावनी भी जारी करेगा। इस मौके पर नॉलेज रिसोर्स सेंटर नेटवर्क की भी शुरुआत की, जो पृथ्वी विज्ञान में रूचि लेने वाले शोधार्थियों के मददगार साबित होगा।
इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय पृथ्वी के रहस्यों का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहा है। खासकर जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन तेजी से हो रहा है इसमें दो राय नहीं इसलिए एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते इसकी चिंता करना चाहिए। इस दिशा में कई शोध कार्य मंत्रालय कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां पृथ्वी विज्ञान का अलग से मंत्रालय है। मंत्रालय 13 सदस्य देशों मौसम की जानकारी सांझा करता है। इसके साथ मंत्रालय गहरे पानी में खनीज पदार्थ की तलाश और शोधकार्य में भी जुटा है। मौजूदा समय में नेशनल इंस्टीट्यूट ओशियन टेक्नॉलजी साल 2022 समुद्र में 6000 मीटर नीचे तक खनीज की खोज करने का लक्ष्य रखा है। इतनी गहराई में अब तक सिर्फ अमेरिका, जापान, रूस व चीन में ही काम हो रहा है, भारत भी इस सूची में जल्दी ही शामिल हो जाएगा। इस मौके पर डॉ एन राजीवन सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *