देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 14 लाख के पार

0

अबतक 8 लाख 85 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं स्वस्थ  रिकवरी रेट बढ़ कर हुआ 63.91 प्रतिशत



नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 14 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48 हजार 661 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 13,85,522 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 705 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 32063 तक पहुंच गई है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,67,882 एक्टिव मरीज हैं । वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 36,146 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 8,85,577 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 63.91प्रतिशत हो गया है।
 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या इस प्रकार से है——
अंडमान और निकोबार- 290, आंध्रप्रदेश में 88671, अरुणाचल प्रदेश-1126, असम-31086, बिहार-36604,चंडीगढ़-852, छत्तीसगढ़-7087, दिल्ली- 129531, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 860, गोवा 4686, गुजरात-54626, हरियाणा- 30538, हिमाचल प्रदेश- 2049, झारखंड- 7836, कर्नाटक- 90942 , केरल-18098, मध्यप्रदेश-269210, महाराष्ट्र-3,57117, मणिपुर-2146, मिजोरम-588, मेघालय-361, नगालैंड-1239,ओडिशा-22693,पुदुचेरी-2515,पंजाब-12216, राजस्थान-34178,सिक्किम-477, तमिलनाडु-199749, तेलंगाना- 52466, त्रिपुरा-3759, जम्मू और कश्मीर-17,305, लद्दाख-1276, उत्तरप्रदेश में 63742, उत्तराखंड-5961, पश्चिम बंगाल- 56377 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *