विकरूकांड: एसटीएफ ने विकास दुबे के साथी शिवम दुबे को पकड़ा

0

लखनऊ, 24 जुलाई (हि.स.)। यूपी एसटीएफ ने कानपुर के विकरू कांड में फरार एक और आरोपित शिवम दुबे को गिरफ्तार किया है। वह एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

यूपी एसटीएफ ने देर रात को शिवम दुबे को कानपुर में गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़ा गया शिवम दुबे एनकाउंटर में मारे गए अतुल दुबे का भाई है। प्रथमदृष्टया जांच में यह पता चला है कि शिवम दुबे के बहनोई सुनील से ही राहुल तिवारी का विवाद था, जिसके बाद मामले में ​दबिश डालने पुलिस बिकरू गांव पहुंची और यह कांड हुआ था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही जल्द ही उसके अन्य फरार साथियों को भी पकड़ लिया जायेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *