बिहार: मोतिहारी के संग्रामपुर क्षेत्र में तटबंध टूटा, कई पंचायतों में घुसा पानी

0

मोतिहारी, 24 जुलाई (हि.स.)। मोतिहारी के संग्रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भवानीपुर-चम्पारण तटबंध के टूट जाने से क्षेत्र की कई पंचायतें जलमग्न हो गयी हैंं। इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने संग्रामपुर के उत्तरी भवानीपुर में टूटे तटबंध एवं बाढ़ प्रभावित पंचायतों के गांवोंं का निरीक्षण एनडीआरएफ की टीम के साथ किया। उन्होंनेे राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को बचाया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के शरण स्थल पर सामुदायिक रसोई का प्रबंध करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंनेे जिले के सभी अधिकारियों को चौकस रहने का आदेश दिया। जिलाधिकरी ने अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सुविधा मुहैया कराने एवं बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंंचने का भी आदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ -साथ एनडीआरएफ की टीम भी चौकस  दिखी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *