कोरोना काल में पुलिसकर्मियों को नहीं करना होगा स्वास्थ्य समस्याओं का सामना

0

पुलिस मुख्यालय का आश्वासनकोरोना काल में हुए सभी तबादले होंगे रद



पटना, 22 जुलाई (हि.स.) । बिहार में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मियों का पूरी मुस्तैदी के साथ इलाज कराया जाएगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर बुधवार को पुलिस हेडक्वार्टर में एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार, एडीजी (विधि-व्यवस्था) अमित कुमार, आईजी मुख्यालय नैयर हसनैन खान और आईजी पारसनाथ के साथ-साथ दोनों संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में पुलिस कर्मियों की तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं हो पाने की समस्या पर चर्चा की गई। पुलिस मुख्यालय ने आश्वासन दिया है कि पुलिसकर्मियों को अब किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

बिहार में संक्रमण की चपेट में आ रहे पुलिसकर्मियों का पूरी मुस्तैदी के साथ इलाज कराया जाएगा। बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर पुलिस मुख्यालय में एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पुलिस कर्मियों की तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य सेवा मुहैया नहीं हो पाने की समस्या पर चर्चा की गई। पुलिस मुख्यालय ने आश्वासन दिया है कि पुलिसकर्मियों को अब किसी तरह की कोई परेशानी आगे से नहीं होगी। इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि कोरोना में पुलिसकर्मियों के जो तबादले किए गए थे, उस पर तत्काल रोक के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी है। मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में पुलिसकर्मियों को 50 लाख की बीमा की सुविधा मिल पाए, इसके लिए सरकार को मुख्यालय अपने स्तर से एक बार फिर प्रस्ताव भेजेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *