छत्तीसगढ़ के 10 नगरों में आज से एक सप्ताह का लॉकडाउन

0

रायपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत 10 नगरों में आज से एक सप्ताह का पूर्णत: लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के एक दिन पहले नगरों के बाजारों में सामान खरीदने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के सामने प्रशासन लाचार दिखा। सरकारी तंत्र ने भीड़ पर निगाह रखने के लिए आज से ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की है।
आज से रायपुर -बिरगांव , कोरबा, चिरमिरी में 28 जुलाई तक, कल गुरुवार से बिलासपुर, बिल्हा- बोदरी, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद में 29 जुलाई तक पूर्णत: लॉक डाउन रहेगा। बेमेतरा में 21 जुलाई से 2 अगस्त तक लॉक डाउन है। सरकारी राशन दुकान , किराना दुकान, शराब दुकान बंद है। सड़के सुनी है और गाड़ियों की आवाजाही ना के बराबर है। पुलिस हेड क्वार्टर भी बंद कर दिया गया है। मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों के साथ-साथ शासकीय कार्यालय बंद है। अधिकारी कर्मचारी घरों से ही काम कर रहे हैं। दुकानें भी इक्का-दुक्का ही दिख रही है। राजधानी में लगभग  से 1500 पुलिसकर्मियों का पहरा लगा दिया गया है। घरों में दूध पहुंचाने के लिए सुबह 6 से 9 और शाम को 5 से 6 बजे का समय दिया गया है। शहर में चेकिंग के लिए 40 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। पेट्रोल पंप को सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है।
मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने लॉकडाउन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। रायपुर के कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन ने बताया कि शहर में 36 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। जांच के लिए 5000 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। विमान से आने वाले यात्रियों के लिए स्वयं के वाहन या अनुमति प्राप्त वाहन की छूट दी गई है। जरूरतमंदों के भोजन के लिए अभी स्वयंसेवी संस्थाओं को छूट नहीं दी गई है। इसके लिए जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया है। रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधात्मक आदेश में उल्लेखित आवश्यक सेवा को छोड़कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *