धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर चीटियों ने बनाया किला, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर

0

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपना सारा समय अपने फार्महाउस पर बिता रहे हैं। 85 वर्षीय धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने फार्महाउस से कोई न कोई वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनके फार्महाउस की है जहां चीटियों ने अपना खूबसूरत किला बना लिया है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा-‘एक किला चीटियों द्वारा मेरे फार्म पर बनाया गया। कोरोना से बचो, अपने किले, अपने घर से बाहर मत जाओ। आप सभी को मेरा प्यार और कृप्या अपना-अपना ध्यान रखें।’
चीटियों ने धर्मेंद्र के फार्म पर अपना गोल सा घर बनाया है। इसकी तस्वीर देखकर लग रहा है जैसे चीटियों ने अपने घर के आस-पास कई दीवारें भी बना ली है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले भी धर्मेंद्र अपने फार्महाउस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। धर्मेंद्र इन दिनों अपना समय फार्महाउस पर खेती में बिता रहे हैं। धर्मेंद्र के चाहने वालों कि संख्या लाखों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *