देश में पिछले 24 घंटे में आए 37,148 कोरोना के नए मामले, 587 लोगों की मौत

0

पिछले 24 घंटे में 24,491 मरीज हुए स्वस्थ 



नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 148 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,55,191 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 587 लोगों की मौत हो गई। देेश मेंं कोरोना की वज़ह से मरने वालों की संख्या 28  हज़ार से ज्यादा है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,02,529 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 24491 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 7,24,578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 62.72 प्रतिशत हो गया है।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें हुई बढ़ोतरी इस प्रकार से है-
अंडमान और निकोबार- 207, आंध्रप्रदेश में 53724, अरुणाचल प्रदेश-790, असम-25382, बिहार-27646,चंडीगढ़-737,छत्तीसगढ़-5561, दिल्ली- 123747, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 684, गोवा 3853, गुजरात-49353, हरियाणा- 26858, हिमाचल प्रदेश- 1631, झारखंड- 5756, कर्नाटक- 67420 , केरल-13274, मध्यप्रदेश-23310, महाराष्ट्र-3,18,695, मणिपुर-1925, मिजोरम-466,मेघालय-297,नगालैंड-1021,ओडिशा-18110,पुदुचेरी-2092,पंजाब-10510,राजस्थान-30390,सिक्किम-305, तमिलनाडु-175678, तेलंगाना- 46274, त्रिपुरा-3079, जम्मू और कश्मीर-14650, लद्दाख-1195, उत्तरप्रदेश में 51160, उत्तराखंड-4642, पश्चिम बंगाल- 44769 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *