विधानसभा चुनाव तक भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे आशुतोष कुमार

0

पटना, 19 जुलाई (हि.स.)। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की छह सदस्यीय संचालन समिति की सोमवार को वर्चुअल मीटिंग हुई। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तक पुनः आशुतोष कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर तत्काल प्रभाव से छह सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार पवन ने दी। उन्होंने बताया कि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की छह सदस्यीय संचालन समिति की बैठक में प्रसुन्न कुमार भल्ला को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजीव चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजीव नयन को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव और अजय कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *