देश में मार्च 2023 से चलेंगी निजी ट्रेनें : रेल मंत्रालय

0

नई दिल्ली, 19 जुलाई (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने रविवार को एक बार फिर अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि देश में मार्च 2023 से निजी ट्रेनें चलेंगी।
 रेल मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि मीडिया के एक वर्ग में भ्रामक खबर चल रही है कि निजी ट्रेन परियोजना मार्च 2024 में शुरू होगी। वैसे तो इस संबंध में 18 जुलाई को भी स्पष्टीकरण दे दिया गया था लेकिन उसे आज एक बार फिर दोहराया जा रहा है।
 मंत्रालय ने कहा है कि निजी रेलगाड़ियों को मार्च 2023 से चलाना निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित निविदाओं को मार्च 2021 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यदि किसी भी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हुई है, तो उपर्युक्त तथ्यों को ही वास्तविक सरकारी बयान माना जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (सीआरबी) विनोद कुमार यादव ने 2 जुलाई को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में अप्रैल 2023 तक निजी ट्रेन संचालन की संभावना जताई थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि निजी ट्रेनों के आने के बाद सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *