बिहार को कोरोना से बचाने पहुंची दिल्ली की टीम, करेगी दौरा और कई अहम बैठकें

0

पटना,19 जुलाई (हि.स.)।बिहार को कोरोना से बचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय  टीम  रविवार को पटना पहुंच गई है। यह टीम पटना के कई कन्टेनमेंट ज़ोन का सर्वे करने के साथ-साथ   गया का भी दौरा करेगी। केंद्र सरकार की यह टीम बिहार में कोरोना की वस्तुस्थिति का पता लगाने के साथ ही वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केंद्रीय टीम किसी एक कंटेनमेंट जोन का दौरा करेगी और वहां कोरोना के कारण उत्पन्न हालात व राज्य सरकार की व्यवस्था और कार्रवाई के बाद वस्तुस्थिति से अवगत होगी। बिहार में कोरोना के मरीजों के संक्रमण की रफ्तार में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे मरीजों की संख्या 24967 हो गई है। केंद्र सरकार की इस तीन सदस्यीय टीम में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के साथ दो अन्य लोग नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ एसके सिंह और एम्स के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्छल  शामिल है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *