पटना के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की नि:शुल्क जांच, 5 मोबाइल टीमें भी तैनात

0

डीएम कुमार रवि ने बैठक कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया निर्देशस्वास्थ्य केंद्रों पर जांच प्रक्रिया पर नजर रखने  के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्तिसैंपल संग्रहण और जांच के लिए लैब टेक्निशियन और स्वास्थ्य कर्मियों की हुई तैनाती



पटना, 18 जुलाई (हि.स.)। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पांच मोबाइल टीम और स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपीड एंटीजन टेस्ट की नि:शुल्क  व्यवस्था की है। इन केंद्रों पर चिकित्सीय सलाह के अनुसार सिंपटमेटिक अर्थात सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में तकलीफ आदि से लक्षण युक्त व्यक्तियों की निःशुल्क जांच शनिवार से शुरू भी हो गई। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में 5 मोबाइल टीमें भी कार्यरत रहेंगी। इन टीमों के माध्यम से कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत संकटग्रस्त समूह तथा वृद्ध, लाचार व्यक्तियों की जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार के आवश्यक चिकित्सा परामर्श के लिए जिला चिकित्सा नियंत्रण कक्ष 0612 – 2249964 अथवा राज्य नियंत्रण कक्ष 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

जांच कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर सभी लैब टेक्निशियन, प्रतिनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता से तथा उपलब्ध कराई गई कीट के माध्यम से जांच कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने जांच कार्य के दौरान प्रोटोकॉल का पालन निर्देश दिया। जांच कार्य के अनुश्रवण करने तथा अपलोडिंग एवं रिपोर्टिंग का कार्य सुचारू रूप से संपादित कराने हेतु प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रभारी पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

इन 25 स्वास्थ्य केंद्रों में हो रही मुफ्त जांच

सरकार की ओर से इन 25 स्वास्थ्य केंद्रों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 6सी गर्दनीबाग, जयाप्रभा अस्पताल कंकड़बाग, मारूफगंज, कंकड़बाग, कौशल नगर, सचिवालय परिसर, पूर्वी लोहानीपुर, पश्चिमी लोहानीपुर, शास्त्री नगर, रुकनपुरा, संदलपुर, दीघा मुसहरी, पोस्टल पार्क, बड़ी पहाड़ी, चांदपुर बेला, दीदारगंज, दाउदपुर बगीचा, गुलजारबाग, झखरी महादेव, आलमगंज, 20/न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल आयकर गोलंबर, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल राजबंशी नगर, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी, होटल पाटलिपुत्र अशोक वीरचंद पटेल पथ और गर्दनीबाग अस्पताल में मुफ्त जांच शुरू की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *