महेश भट्ट की बेटी शाहीन को मिली जान से मारने और रेप की धमकी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

0

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से नेपोटिज्म का बहस एक बार भी चर्चा में है। फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनके परिवार को इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ हफ्तों से ट्रोल किया जा रहा है। अब महेश भट्ट की बेटी शाहीन को नफरत और आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। शहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिनमें उन्हें उत्पीड़न से भरे संदेश के साथ रेप और जान से मारने की धमकी मिली है। शाहीन ने इस तरह की धमकी देने वालों को आगाह करते हुए कहा है कि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।
युवा लेखिका शाहीन ने कहा कि मैं अब उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाऊंगी, जो ऑनलाइन रेप की धमकी, उत्पीड़न और भद्दे मैसेज भेजते हैं। अगर कोई मुझे या मेरे परिवार को ऐसे मैसेज भेजेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा। शाहीन से पहले भट्ट परिवार के महेश भट्ट, उनकी बेटियों पूजा और आलिया भट्ट और मां सोनी राजदान को सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम्स के साथ निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संदेशों या टिप्पणियों को पहले ब्लॉक किया जाएगा और उसके बाद सीधे इंस्टाग्राम को सूचना दी जाएगी। मैं कानूनी कार्रवाई करने के लिए मेरे पास उपलब्ध सभी सबूतों का उपयोग करूंगी। अगर आपको लगता है कि आप ट्रेस नहीं हो सकते हैं। क्योंकि आपका अकाउंट अनाम है, तो कृपया फिर से विचार करें। आईपी एड्रेस आसानी से पता लगता हैं। आप अदृश्य नहीं हैं। उत्पीड़न एक अपराध है। मैं ऐसे लोगों के नाम भी समाज के सामने रखूंगी।
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी शाहीन और आलिया के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। आलिया और शाहीन एक दूसरे के काफी करीब हैं। शाहीन ने इससे पहले डिप्रेशन से फाइट किया था और उसके बाद उन्होंने डिप्रेशन की लड़ाई को लेकर एक किताब भी लिखी थी, जो काफी चर्चा में रही थी। शाहीन भट्ट एक लेखिका है और लाइम लाइट में ज्यादा रहना पसंद नहीं करती हैं। वैसे शाहीन ने फिल्म जहर, जिस्म-2 और अन्य फिल्म के कई सीन लिखे हैं। इसके अलावा वो राज-3 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *