दक्षिण अफ्रीका में शराब बिक्री पर रोक

0

नई दिल्ली, 13 जुलाई।  कोरोना के लगातार फैलते जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने नाइट कर्फ्यू के साथ साथ शराब बिक्री पर भी रोक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति काइरिल रामाफोसा ने कहा कि लोगों की लापरवाही के कारण उनके देश के स्वास्थ्य विभाग पर काफी दबाव पड़ रहा है।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमितों की संख्या ढाई लाख से अधिक है। दक्षिण अफ्रीका में शराब का चलन खूब है। 15 साल से अधिक उम्र के शराब पीने वालों की संख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत से अधिक है। 59 प्रतिशत लोग अधिक सेवन करने वालों की श्रेणी में पाए हैं। यहां नकली शराब भी खूब बनती और बिकती है। यहां शराब  की दुकानों में खूब भीड़ होती है और लोग कोविड से बचने के उपायों के मामले में बेहद लापरवाह दिखते हैं।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हजार के उपर है और वहां की सरकार की आशंका है कि इस साल के अंत तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो सकती है।  दक्षिण अफ्रीका में कोरोना तेजी से फैल रहा है। मुंबई और न्यूयार्क की तरह यहां भी गावटेंग प्रोविंस कोरोना का हाॅटस्पाॅट बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के कुल कोरोना मरीज़ के आधे गावटेंग प्रोविंस में ही हैं।

राष्ट्रपति रामाफोसा का कहना है कि कुछ लोगों के कारण कोरोना पर काबू नहीं हो पा रहा है। वे दूसरों को बचाने के अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो दारू पार्टी करते हैं। और कुछ लोग बिना मास्क पहने ही भीड़ वाले इलाके में घूमते हैं। इसलिए दक्षिण अफ्रीका में 15 अगस्त तक नाइट कर्फ्यू और शराब पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *