पटना एम्स के फुटपाथ पर कोरोना मरीज, तेजस्वी के ट्विट से मची हड़कंप

0

पटना,13 जुलाई(हि स)।  बिहार में बढ़ते कोरोना को लेकर आम से लेकर खास तक परेशान हैं। सरकार सभी को सहायता पहुंचाने का दावा कर रही है। वहीं विपक्ष हर कदम पर सरकार को वर्तमान हालात से रुबरु कराने से बाज नहीं आ रही है। तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक नीतीश सरकार पर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और कोरोना मरीजों की वास्तविक संख्या को छिपाने को लेकर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा शेयर किए गए विडियो ने राज्य सरकार के दावे की पोल खोलकर रख दिया है। विडियो में पटना एम्स के बाहर एक व्यक्ति को फुटपाथ पर पड़ा हुआ दिखाया जा रहा है। तेजस्वी का दावा है कि वह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। तेजस्वी का कहना है कि सरकार जांच नहीं  कर रही है तो आंकड़े छुपाने का खेल, ऐसी परिस्थिति में तो इतना ही कहा जा सकता है कि बिहार को अब भगवान बचाए।’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *