दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का साथी अरविंद त्रिवेदी व उसका वाहन चालक ठाणे में गिरफ्तार

0

मुंबई, 11 जुलाई (हि.स.)। कानपुर के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के साथी अरविंद राम विलास त्रिवेदी उर्फ गुड्डन व उसके वाहन चालक सोनू तिवारी को आतंकवादी विरोधी टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंंपे जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार एटीएस जुहू के पुलिस निरीक्षक दया नायक को इन दोनों के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर शनिवार को एटीएस की टीम ने ठाणे जिले स्थित कोलसेत इलाके में छापा मार कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस इन दोनों से सघन पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का खास गुर्गा रहा है। वह विकास दूबे के साथ कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर को शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके अन्य गुर्गों की गहन तलाश पुलिस कर रही है। मुंबई में उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *