मुख्यमंत्री आवास में खुला वेटिंलेटर युक्त अस्पताल, 6 डॉक्टर प्रतिनियुक्ति

0

पटना, 7 जुलाई (हि स)।     मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर वेंटीलेटर युक्त अस्पताल खुलवाया गया है। सरकार के आदेश पर पीएमसीएच अधीक्षक ने चिकित्सकों को तैनात किया है। पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मंगलवार को कहा है कि अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण रोकथाम एवं इसके निरोधात्मक उपाय को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर वेंटिलेटर युक्त अस्पताल के संचालन किया जा रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों एवं नर्सों को मुख्यमंत्री आवास में प्रतिनियुक्त किया जाता है। पीएमसीएच ने इसके लिए टीम का गठन किया है। तीनों टीम में 2-2 डॉक्टर और एक नर्स प्रतिनियुक्त किया गया है. इस तरीके से  कुल डॉक्टर और तीन नर्सों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर ऐसा कदम उठाया गया है और पीएमसीएच  अधीक्षक ने पहली टीम में डॉक्टर आर.डी सिंहडॉ राकेश कुमार और ए ग्रेड नर्स सोनी को तैनात किया गया है। जबकि दूसरी टीम में डॉ राजन कुमारडॉ विशाल वैभव और ए ग्रेड नर्स सोनम को प्रतिनियुक्त किया गया है। तीसरी टीम में डॉ पंकज हंसडॉ अरुण कुमार शर्मा और ए ग्रेड नर्स सुनील कुमार की तैनाती की गई है। इस तरह से देखा जाए तो बिहार कोरोना के रडार पर है, इस बात को आम से लेकर खास सभी को समझना होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *