कंधमाल में मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी ढेर

0

भुवनेश्वर, 05 जुलाई (हि.स.)। कंधमाल जिले के तुमुडीबंध प्रखंड लके सिर्ला पंचायत के शिरिकुटी गांव में बंगेरी पहाड के पास रविवार सुबह एसओजी, डीवीएफ जवानों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर हो गये।

रविवार सुबह पांच बजे एसओजी, डीवीएफ जवानों के तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड हुई। इस दौरान काफी समय तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। कुछ समय बाद माओवादी वहां से भाग निकले। बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान चार माओवादियों के शवों को बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में माओवादी नेता वास्तु व महिला कैडर के एक माओवादी भी शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान वहां से भारी मात्रा में हथियार व माओवादियों की सामग्रियों को बरामद  किया गया है। कंधमाल के आरक्षी अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने  जवानों की बहादुरी व वीरता के लिए ट्वीट कर प्रशंसा की तथा सफलता के लिए बधाई दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *