प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सराहा, कहा- मानव इतिहास की सबसे बड़ी सेवा.

0

नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानव इतिहास की सबसे बड़ी सेवा बताया है। उन्होंने कहा इस कार्य को जितनी व्यापकता, विविधता और बड़े पैमाने पर किया गया वह बधाई योग्य है। क्योंकि, संकट के काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सबसे बड़ा सेवा कार्य किया है। इसके लिए जरूरी है कि इन कार्यों का मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इन सेवा कार्यों के संकलन का लोकार्पण किया जाएगा। यह विश्व को अनुकरणीय योगदान के तौर पर प्रेरित करेगा।

शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में शुरू हुए ‘सेवा ही संगठन’ के दौरान सात राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, असम और उत्तर प्रदेश ने कोरोना काल में किए गए अपने-अपने अतुलनीय कार्यों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान हर राज्यों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसका एक संकलन तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है और हम इसका निजी स्वार्थ साधने के लिए प्रयोग नहीं करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा ही संगठन कार्यक्रम में देश भर से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा दोनों का उद्देश्य हमेशा से देश को सुखी एवं समृद्ध बनाने का रहा है। वही सेवा ही संगठन के माध्यम से देश भर में फैले हमारे कार्यकर्ताओं ने विकट परिस्थितियों में समर्पित भाव से कार्य करते हुए लोगों की सेवा की है।इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना संकटकाल में लोगों की सेवा करते हुए जवान जान गवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकटकाल को अवसर में बदल दिया। अपने समर्पित कार्यों से उन्होंने लोगों के जीवन को आसान किया। उन्हें गर्व है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा को गंतव्य और मंतव्य दोनों माना। उन्होंने कहा कि सेवा का यह भाग हमें हमारे संस्कारों और आदर्शों से मिला है। भाजपा कार्यकर्ता आगे भी इसी भाव के साथ सेवा कार्य करते रहेंगे। हमारे संगठन का मतलब है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनेक समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक आदर्श जीवन जीते हुए हमें सेवा कार्यो की प्रेरणा दी है। करो ना संकटकाल में यह अनुभव आया है कि समाज अब हम पर भरोसा करता है।

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जनरल वीके सिंह, संतोष गंगवार, श्रीपद नायक, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हुए। भाजपा के संगठन महामंत्री रियल संतोष, राम माधव, अनिल जैन, उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह पार्टी मुख्यालय में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *