“बोले बिहार बदले सरकार” के साथ बिहार कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान शुरु

0

पटना,2जुलाई(हि स)। बिहार की सियासत को लेकर सभी दल अपने सियासी चाल चलकर अपने पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वृहस्पतिवार से बिहार में डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में लोगों के साथ ज्यादा इंटरैक्शन नहीं कर सकते हैं। इसलिए कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। पंचायत स्तर तक इस अभियान को चलाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़े सकें। वहीं बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार ने सिर्फ पॉवर की पॉलिटिक्स की हैलेकिन कांग्रेस सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि  बिहार की जनता अब पावर पॉलिटिक्स वाली सरकार से उब चुकी है और इसबार बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इस सरकार का जाना तय है।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंहएमएलसी प्रेमचंद मिश्रा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिलवीरेंद्र राठोड़ भी वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *