प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ की मल्टीमिलियन डॉलर की डील

0

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया हैं। बॉलीवुड की ‘देशी गर्ल’ ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली हैं। वहीं अब अभिनेत्री ने अमेजन प्राइम के साथ दो साल की मल्टीमिलियन डॉलर की डील साइन की है। इसको  ‘मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील’ नाम दिया गया है। इसकी जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दी है।
प्रियंका इस डील से काफी खुश है। प्रियंका ने कहा कि वो किसी भी भाषा में काम कर सकती हैं, चाहे हिंदी हो या इंग्लिश या कोई और भाषा। प्रियंका ने फैंस के साथ अपनी इस डील को लेकर खुशी व्यक्त की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘बतौर अभिनेत्री और निर्माता मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यह हमेशा मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है। और एक स्टोरीटेलर के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने के लिए प्रयास करती रहती हूं, जो केवल मनोंरजन ना करे, बल्कि सबसे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोलना और उनके विचारों को एक नया नजरिया देना है। अपने 20 साल के करियर में 60 फिल्में करने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे हासिल करने के अपने रास्ते पर हूं।’

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई साताजिक कार्यों से भी जुड़ी है। इन दिनों वह दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी को लेकर सोशल मीडया के जरिये फैंस को जागरूक कर रही है।
इसके अलावा वह इस मुश्किल घड़ी में कई कंसर्ट में भी हिस्सा ले रही हैं और कई संस्थाओं को दान भी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी। इन दिनों उनके पास फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के अलावा हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *