टीवी एक्ट्रेस आदिति कोरोना पॉजिटिव, पिछले 7 दिनों से एक कमरे में है बंद

0

दुनियाभर फैले कोरोना के कहर से सेलेब्रिटीज भी नहीं बच पाए हैं। टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता चोपड़ा भी कोरोना का शिकार हो गई हैं। किस देश हैं मेरा दिल और इश्कबाज जैसे सीरियलों में काम कर चुकी एक्टेस आदिति गुप्ता चपोड़ा कोरोना पॉजिटिव हैं। इसकी जानकारी खुद आदिति ने दी हैं। एक्ट्रेस आदिति इन दिनों होम क्वारंटाइन में है। आदिति ने कहा-‘जब मुझे पता कि मुझे कोरोना हो गया है तो मैंने सबसे पहले खुद को क्वारंटाइन किया। हालांकि मुझे कोरोना के लक्षण नहीं निकले।’

आदिति ने आगे कहा-‘रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई हैं, लेकिन लक्षण नहीं है। मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है, 7-8 दिन हो चुके हैं और एक ही कमरे में कैद हूं। मेरे पति, मेरा परिवार और मेरे दोस्त इसमें मेरी पूरी मदद कर रहे हैं। धीरे-धीरे में बेहतर महसूस कर रही हूं। खाने-पीने का ख्याल रखने के साथ ही समय से दवाइयां भी ले रही हूं। अभी अगले 10 दिन में क्वारंटाइन में ही रहने वाली हूं।’

आदिति का कहना है कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, तरीकें से दवाइयां लें और पॉजिटिविटी के साथ सामना करें। शुरुआत में कमजोरी महसूस हुई, लेकिन कुछ दिनों मैं नॉर्मल हो जाऊंगी और फिर आपसे मिलूंगी।

बता दें आदिति पहली सेलेब नहीं है जो कोरोना का शिकार हुई हैं। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस और डांसर मोहिना भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी, कनिका कपूर सहित कई स्टार्स कोरोना का शिकार हुए हैं, लेकिन अब ये सभी स्टार्स पूरी तरह ठीक हैं।

जोया मोरानी ने ठीक होने के बाद दूसरे मरीजों के इलाज के लिए अपना ब्लड भी डोनेट किया था और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *