प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने डॉक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते

0

दोनों ने सीए की भूमिका को भी सराहा



नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर बुधवार को डाक्टरों को सलाम किया और कहा कि आप लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं और आपका ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा – मां हमें जन्म देती है, लेकिन डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स  ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये हम सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।’
केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो सबसे आगे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। इन चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता हूं।’
प्रधानमंत्री ने एक अन्य संदेश में स्वस्थ और पारदर्शी अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) समुदाय की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अमूल्य है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि समाज के आर्थिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सनदी लेखाकारों के कंधों पर है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी चार्टर्ड डे पर सभी सीए पेशेवरों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के इस प्रतिभाशाली वर्ग पर गर्व है जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास में इनका योगदान असाधारण है।
उल्लेखनीय है कि डाॅक्टर बी.सी.राय की जयंती एक जुलाई है और इसी दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *