रमन सिंह का जोरदार हमला, भूपेश की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंको

0

रायपुर, 28 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की विशाल वर्चुअल रैली में रव‍िवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने डाॅ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर जोरदार हमला बोला। किसानों का दर्द बयान करते हुए रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार भ्रष्ट और निकम्मी सरकार है, हम इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं। भूपेश सरकार पर अवैध शराब की दलाली करने का आरोप लगाते हुए रमन सिंह ने कहा कि शराब की होम डिलीवरी देने वाली यह देश की पहली सरकार है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में माफिया राज चला रही है।

कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र की याद दिलाते हुए रमन सिंह ने कहा कि 18 महीने के शासनकाल में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ सालों में भूपेश सरकार ने किसी भी नई योजना की एक ईंट तक नहीं रखी है। लेकिन शराब दुकानों में 30 फीसदी अवैध बिक्री जरूर कर रही है। राज्य में कोरोना एकांतवास केंद्रों में लगातार कोरोना संदिग्धों की हो रही रहस्मयी मौत पर सावल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में एकातंवास केंद्रों को यातना गृह में बदल दिया गया है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के दो साल का बोनस नहीं दे रही है। एक हजार करोड़ रुपया सरकारी खजाने में रहते हुए भी सरकार ने एकांतवास केंद्रों को एक पैसा नहीं दिया है। इलाज के लिए रायपुर एम्स नहीं होता तो सोचिये छत्तीसगढ़ का क्या होता।
राज्य में हर महीने बड़े पैमाने हो रहे पुलिस व अन्य सरकारी विभाग में ट्रासंफर के लिए लगोने वाली ऊंची बोली की चर्चा करते हुए रमन सिंह ने कहा कि यहां कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग में रेट लिस्ट की भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ। हम आज इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भाजपा की सबसे बड़ी वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मंच पर मौजूद रहे। इस रैली में भाजपा ने राज्य के 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *