गृहमंत्री ने बिहार व असम के मुख्यमंत्रियों को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

0

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ व भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राज्य की जनता की सुरक्षा के लिये आवश्यक कदम उठाने की सलाह देते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।
शाह ने रविवार को ट्वीट करके कहा ‘बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और उन्हें बिहार की जनता की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’ गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा ‘असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा से ब्रह्मपुत्र नदी और गुवाहाटी के पास भूस्खलन की खतरनाक स्थिति का जायजा लेने के लिए बोला। राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।’ उल्लेखनीय है की इन दोनों राज्यों में भारी वर्षा के कारण बढ़ और भूस्खलन की आशंका है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *