बिहार में दम नहीं लेने दे रहा कोरोना का संक्रमण

0

बिहार में दम नहीं लेने दे रहा कोरोना का संक्रमणसूबे में फिर मिले 108 संक्रमित मरीजअबतक राज्य में हो चुकी है 56 की मौत



पटना, 25 जून (हि.स.) । बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 108 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 8381 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 56 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है।

जिन जिलों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उसमें बिहार का औरंगाबाद, बांका, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जमुई, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, सिवान, सुपौल,  पश्चिमी चंपारण और समस्तीपुर शामिल हैं।

अब तक 6106 हुए स्वस्थ्य

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है। राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है। नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 108 और कोरोना मरीज मिले हैं। राजधानी पटना में संक्रमितों का आंकड़ा 506 पहुँच चुका है। इसके आलावा बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी, मुंगेर और सीवान में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 6106 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 79 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है।

बिहार में अब तक 56 की मौत

बिहार में अब तक कोरोना से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है। बेगूसराय, पटना और नालंदा में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है। खगड़िया और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *