पेट्रोल -डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, सरकार को बताया निक्कमी

0

पटना,25 जून(हि स)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने तरीके से कोशिश में लग गए हैं। पार्टियां चुनाव को लेकर अपने एजेंडे पर काम कर रही हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जो सरकार को चुनाव से पहले घेरने में लगे हैं ने वृहस्पतिवार को सुबह राबड़ी आवास से पेट्रोल और डीजल के दामों में हुए इजाफे को लेकर प्रदर्शन किया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ तेजस्वी यादव ने साइकिल मार्च निकाला। तेजस्वी यादव के साथ बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे। राबड़ी आवास से तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ राजद समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग करते रहे।

यह पहला मौका होगा जब एक लीटर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है। एक बार फिर तेल मार्केटिंग कंपनी ने कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनियों ने  पेट्रोल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया लेकिन डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद तेजस्वी यादव सरकार के इस फैसले के विरोध में सड़क पर उतर गए। अब देखने वाली बात ये है कि आगे इनकी बातों पर सुनवाई होती है या फिर अनदेखी कर इस पर सियासी रोटी सेंकी जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *