छत्‍तीसगढ़ में नक्सलियों ने पोकलेन-जेसीबी सहित 6 वाहनों में लगाई आग

0

सुकमा, 25 जून (हि.स.)। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभाव‍ित सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम धनीकोरता में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण के बाद एक जगह पर रखी गई 6 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। 
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के ग्राम धनीकोरता के पास निर्माण कार्य दंतेवाड़ा के किसी ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। दिन में सड़क निर्माण काम करने के बाद बुधवार शाम को गांव में वाहनों को खड़ा किया गया था। देर रात करीब 11 बजे दस से  अध‍िक नक्सली गांव में आ धमके और गांव में सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। रात भर वाहन धूं-धूं कर जलती रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *