हम चीन के ख़िलाफ़ दो युद्ध लड़ रहे, एक बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के ख़िलाफ़ : केजरीवाल

0

नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज हम चीन के ख़िलाफ़ दो युद्ध लड़ रहे हैं। एक भारत चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के ख़िलाफ़। उन्होंने कहा कि हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।
केजरीवाल सोमवार को पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र से पूरा सहयोग मिल रहा है। दोनों सरकार मिलकर कोरोना से लड़ रही हैं। यह समय लड़ाई-झगड़े का नहीं है। सीएम ने कहा, ‘आज दिल्ली में 25,000 एक्टिव केसेस हैं। उसमें से अस्पतालों में 6,000 और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि एक हफ़्ते में बस 1,000 एक्टिव केस बढ़े हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि पहले दिल्ली में हर रोज 5000 टेस्ट हुआ करते थे। अब इसकी संख्या बढ़कर 18000 हो गई है। उन्होंने कहा कि अब होम क्वारैंटाइन किए जाने वाले कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। लोग इससे ऑक्सीजन लेवल खुद जांच करेंगे। फोन करते ही मेडिकल टीम उनके पास पहुंच जाएगी।अगर मरीजों को सही समय पर ऑक्सीजन मिल जाए तो उन्हें बचाया जा सकता है। इसके लिए होम क्वारैंटाइन हुए लोगों को ऑक्सी पल्स दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमनें युद्धस्तर पर कोरोना बेड के इंतज़ाम किए हैं। दिल्ली में इस समय 7000 बेड खाली हैं। मुख्यमंत्री
केजरीवाल ने कहा कि 12 जून को दिल्ली के सारे अस्पतालों में मिलाकर 5300 बेड्स भरे हुए थे। आज की डेट में 6200 बेड भरे हुए हैं। केवल 10 दिन में 900 बेड भरे। इन 10 दिनों में 23 हजार नए मरीज आए हैं, जिनमें से केवल 900 एक्स्ट्रा बेड की जरूरत पड़ी। जितने नए केस आ रहे हैं, उनमें गंभीर केस कम हैं। अभी 7000 बेड्स खाली हैं।
केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप चिंता न करें। हम बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगे। हमें केंद्र से पूरा सहयोग मिल रहा है। दोनों सरकार मिलकर कोरोना से लड़ रही हैं। यह समय लड़ाई-झगड़े का नहीं है। आज पूरा देश चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहा है। एक वायरस के खिलाफ और दूसरा बॉर्डर पर। वायरस के खिलाफ हमारे डॉक्टर नर्स लड़ रहे हैं और सीमा पर सैनिक लड़ रहे हैं। जब तक हम जीतेंगे नहीं, देश पीछे नहीं हटेगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *