शहीदों के सम्मान में भाजपा के सभी राजनैतिक कार्यक्रम दो दिन तक स्थगित

0

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गलवान घाटी में चीन के साथ जारी तनाव में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों के सम्मान में अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम अगले दो दिन तक के लिए रद्द कर दिए हैं।
नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘गालवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र उनका ऋणी है। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भाजपा ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रमों, वर्चूअल सभाओं आदि को अगले दो दिनों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।’
उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में सोमवार रात को चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 सैनिक शहीद हो गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *